हजारीबाग, दिसम्बर 13 -- हजारीबाग विधि प्रतिनिधि सिविल कोर्ट हजारीबाग में शनिवार को मामलों के त्वरित निष्पादन व पक्षकारों की सुविधा के लिए एक नेशनल लोक अदालत का आयोजन किया गया था। कार्यक्रम का शुभारंभ झारखंड उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायमूर्ति के द्वारा झारखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकार के कार्यकारी अध्यक्ष और झारखंड उच्च न्यायालय के न्यायमूर्तियों की उपस्थिति में आनलाइन माध्यम से किया गया। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण और झारखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकारण के निर्देशानुसार आयोजित इस नेशनल लोक अदालत में सुलह के आधार पर कुल 70 हजार 981 मामलों का निष्पादन किया गया। जिसमें कुल 68 करोड़ 21 लाख 51 हजार 636 रुपए की राशि पर सहमति बनी। जिला विधिक सेवा प्राधिकार के बैनर तले आयोजित इस नेशनल लोक अदालत की अगुवाई प्रधान जिला जज रंजीत कुमार कर रहे थे। इ...