बोकारो, जनवरी 20 -- बोकारो। 10वीं सब जूनियर नेशनल रग्बी चैम्पियनशिप का आयोजन कलिंगा स्टेडियम भुवनेश्वर में किया जाएगा। इस नेशनल रग्बी चैम्पियनशिप में हिस्सा लेने को लेकर झारखंड रग्बी टीम की घोषणा कर दी गई है। यह जानकारी देते हु हुए बोकारो जिला रब्गी एसोसिएशन के सचिव नशीमुद्यीन ने बताया झारखंड रग्बी टीम में बोकारो जिले के तीन खिलाड़ी शामिल किए गए हैं। झारखंड रग्बी टीम में बोकारो जिले के तीन खिलाडि़यों में सूरज कुमार, उमंग कुमार व आशिष राय शामिल किए गए हैं। इस संबंध में बोकारो जिला रग्बी टीम के कोच फिरोज अंसारी ने बताया बेहतर प्रदर्शन के आधार पर ही बोकारो के 3 खिलाड़ी का चयन राज्य टीम में किया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.