अयोध्या, मार्च 10 -- भेलसर। सीतापुर में राघवेंद्र बाजपेई की हत्या को लेकर पत्रकारों में आक्रोश व्याप्त है। नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट तहसील रुदौली इकाई के पत्रकारों ने सोमवार को इकाई अध्यक्ष अब्दुल जब्बार की अगुवाई में मुख्यमंत्री को सम्बोधित चार सूत्रीय मांग पत्र उप जिलाधिकारी को सौंपा। मांगपत्र के माध्यम से मृतक के परिवार को एक करोड़ की आर्थिक सहायता की मांग की गई। एसडीएम प्रवीण यादव ने बताया कि मांगपत्र उचित माध्यम से माननीय मुख्यमंत्री को भेजा जा रहा है। इस अवसर पर जगदम्बा श्रीवास्तव, डॉक्टर मोहम्मद शब्बीर, आलम शेख ,मुदस्सिर हुसैन, विकास वीर यादव, काजी इबाद शकेब, अमरनाथ यादव, रियाज अंसारी, डॉक्टर संतराम यादव, अर्जुन कुमार, शाहरुख,दरवेश खान, ललित कसौधन, निहाल अख्तर आदि उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.