नोएडा, अप्रैल 1 -- ग्रेटर नोएडा, कार्यालय संवाददाता। दो बार के जूनियर गोल्फ चैंपियन रहे ग्रेटर नोएडा निवासी अुर्जन भाटी को नेशनल यूथ अवार्ड से सम्मानित किया जाएगा। कार्यक्रम का आयोजन खेल मंत्रालय की तरफ से तीन अप्रैल को संसद में किया जाएगा। अर्जुन को नेशनल यूथ अवार्ड मिलने की खबर से परिवार के साथ क्षेत्र के लोगों में खुशी का माहौल है। लोगों ने फोन पर अर्जुन को बधाई दी। नेशनल यूथ अवार्ड के लिए चयनित होने पर अर्जुन ने प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री, खेल अधिकारियों व अन्य का आभार जताया है। बता दें कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान बना चुके अुर्जन भाटी अपने परिवार के साथ जेपी ग्रीन्स सोसाइटी में रहते हैं। अर्जुन ने देश की मदद देने के लिए कोरोना काल में अपनी 102 ट्रॉफी नीलाम की थी। यही नहीं उनकी दादी ने भी अपनी एक साल की पेंशन प्रधानमंत्री फंड में...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.