मुजफ्फरपुर, फरवरी 18 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। नेशनल मेरिट स्कॉलरशिप में हेडमास्टर रुचि नहीं ले रहे हैं। ऐसे में शिक्षा विभाग ने अब पीरामल फाउंडेशन को आवेदन करवाने में सहयोग करने का जिम्मा दिया है। विभाग ने मॉडल स्कूलों में नामांकन को लेकर भी नेशनल मेरिट स्कॉलरशिप में आवेदन करना अनिवार्य कर दिया है। इसी के आधार पर 9वीं कक्षा में मॉडल स्कूलों में नामांकन होगा। ऐसे में 20 फरवरी तक तिथि बढ़ाई गई है। 8वीं के बच्चों को आवेदन करना है। 11 मार्च को परीक्षा की तिथि रखी गई है। नेशनल मेरिट स्कॉलरशिप में 9वीं से आगे तक की पढ़ाई के लिए छात्रवृति दी जाती है। डीईओ ने कहा कि सभी मिडिल स्कूलों के हेडमास्टर को निर्देश दिया गया है कि इसमें सहयोग करें। बच्चों का संबंधित प्रमाणपत्र बनवाने में भी मदद करें और निर्धारित तिथि के भीतर आवेदन करवाएं।
हिंदी ह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.