लखनऊ, मार्च 17 -- नेशनल पीजी कॉलेज में शैक्षिक सत्र 2024-25 सम सेमेस्टर परीक्षा के लिए फॉर्म पांच अप्रैल से ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों माध्यम से भरे जाएंगे। 22 अप्रैल से परीक्षाएं शुरू होंगी। प्राचार्य प्रो. देवेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि परीक्षा के लिए 75 प्रतिशत उपस्थिति अनिवार्य होगी। ऐसे में जिन विद्यार्थियों की उपस्थिति इससे कम हो रही है, वे इसे पूरा कर लें। अन्यथा उन्हें परीक्षा में बैठने नहीं दिया जाएगा। कॉलेज में बैक पेपर के लिए ऑफलाइन फॉर्म काउंटर से मिल रहे हैं, जिन्हें विद्यार्थी भर सकते हैं। इसके साथ ही नए सत्र में प्रवेश के लिए आवेदन फॉर्म भी मिलना शुरू हो गए हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.