लखनऊ, फरवरी 3 -- बीते दिनों 27 से 31 जनवरी तक पुणे (महाराष्ट्र) में आयोजित नेशनल मास्टर्स गेम्स शूटिंग प्रतियोगिता में पूरे भारतवर्ष से लगभग 600 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश के अयोध्या जिले से तीन खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पदक अर्जित कर जिले और प्रदेश का नाम रोशन किया। अयोध्या के करुणाकर दुबे, राजेंद्र गुप्ता एवं अमित श्रीवास्तव ने इस प्रतियोगिता में भाग लेते हुए गोल्ड एवं सिल्वर पदक जीतकर उल्लेखनीय सफलता प्राप्त की। खिलाड़ियों के इस उत्कृष्ट प्रदर्शन के फलस्वरूप अयोध्या जिले को कुल तीन पदक प्राप्त हुए। खिलाड़ियों की इस उपलब्धि पर मंडलायुक्त अयोध्या राजेश कुमार द्वारा सभी विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर उन्होंने खिलाड़ियों की सराहना करते हुए कोच सनी कुमार वर्मा के ...