आगरा, फरवरी 14 -- जबलपुर (मध्य प्रदेश) में 13 से 15 फरवरी तक 45वीं नेशनल मास्टर्स एथलेटिक्स चैंपियनशिप का आयोजन चल रहा है। प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश की ओर से खेलते हुए मोहन सिंह आर्य ने 65 वर्ष आयुवर्ग में 5000 मीटर की दौड़ में 25.34 मिनट का समय लेकर स्वर्ण पदक जीत प्रदेश का नाम रोशन किया। मोहन सिंह आर्य बीएसएनएल से मुख्य लेखाधिकारी के पद से सेवानिवृत हैं तथा बीते कई दशक से दौड़ रहे हैं। मोहन सिंह आर्य एनसीसी के सी प्रमाण पत्र के साथ गणतंत्र दिवस परेड में एनसीसी की तरफ से राजपथ पर परेड में शमिल हो चुके हैं। वह 2024 में भारत गौरव अवार्ड से सम्मानित हो चुके हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...