मिर्जापुर, फरवरी 1 -- चुनार, हिन्दुस्तान संवाद। त्रिवेंद्रम (केरल) में चल रही 46वीं नेशनल मास्टर्स एथलेटिक्स चैंपियनशिप में उत्तर प्रदेश का नाम रोशन करते हुए नीलू मिश्रा ने रजत पदक जीता है। यह प्रतियोगिता 27 जनवरी से एक फरवरी तक आयोजित की गयी। राष्ट्रीय प्रतियोगिता में उन्होंने शानदार प्रदर्शन किया। बीते 31 जनवरी को हुई हाई जंप स्पर्धा में 50 वर्ष आयु वर्ग में नीलू मिश्रा ने 1.10 मीटर की ऊंचाई पार कर दूसरा स्थान हासिल किया। असम की पूर्णिमा ने 1.25 मीटर के साथ स्वर्ण पदक जीता, जबकि केरल, दिल्ली और कर्नाटक की खिलाड़ियों ने संयुक्त रूप से कांस्य पदक प्राप्त किया। इस उपलब्धि के साथ नीलू मिश्रा ने अगस्त 2026 में दक्षिण कोरिया में होने वाली वर्ल्ड मास्टर्स एथलेटिक्स चैंपियनशिप के लिए भी क्वालीफाई कर लिया है। वे एक फरवरी को पोल वॉल्ट स्पर्धा में...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.