फरीदाबाद, जनवरी 11 -- फरीदाबाद। सेक्टर-31 स्थित इंडोर स्टेडियम में आयोजित नेशनल बेंच प्रेस चैंपियनशिप का चौथा और अंतिम दिन जिले के खिलाड़ियों के नाम रहा। देशभर से आए हजारों खिलाड़ियों के बीच फरीदाबाद के तीन खिलाड़ियों ने दमदार प्रदर्शन करते हुए रजत पदक जीतकर स्मार्ट सिटी का नाम रोशन किया। तीनों ने अपने शानदार प्रदर्शन से एशिया कप के लिए क्वालीफाई किया। मुकाबले में हरियाणा के खेल मंत्री गौरव गौतम मुख्य अतिथि रहे। उन्होंने खिलाड़ियों का हौंसला अफजाई करते हुए कहा कि आज देश और प्रदेश की खेल नीति से खिलाड़ियों को आगे बढ़ने का माैका मिल रहा है। चार दिनों तक चली इस नेशनल बेंच प्रेस चैंपियनशिप में देश के विभिन्न राज्यों से आए खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता के दौरान इंडोर स्टेडियम में खिलाड़ियों और खेल प्रेमियों की भारी भीड़ देखने को मिली।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.