बागपत, अगस्त 4 -- बागपत जनपद के बिजली घरों पर केंद्र सरकार की निगरानी होगी। बिजली घरों में लगाए जा रहे स्मार्ट मीटर को नेशनल फीडर मॉनिटरिंग सिस्टम से जोड़ा जा रहा है जिसका ट्रायल फेज आरंभ हो चुका है। बिजली व्यवस्था की निगरानी के लिए केंद्र सरकार द्वारा नेशनल फीडर मॉनिटरिंग सिस्टम को शुरू किया गया है। इस सिस्टम के द्वारा देश के सभी राज्यों की मॉनिंटरिंग की जाएगी। मॉनिटरिंग के द्वारा बिजली सेवा पर हर राज्य को रैंकिंग जारी की जाएगी। केंद्र सरकार द्वारा इस व्यवस्था की मॉनिटरिंग फीडर पर लगे स्मार्ट मीटर के द्वारा की जाएगी। अधिकारियों ने बताया कि नेशनल फीडर मॉनिटरिंग सिस्टम के उत्तर प्रदेश के प्रत्येक जनपद में लगे बिजली फीडरों पर स्मार्ट मीटर लगाया जा रहा है। इस स्मार्ट मीटर के द्वारा ही सभी बिजली घरों से डाटा कलेक्ट करने का ट्रायल चल रहा है। यह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.