विकासनगर, जनवरी 22 -- देवभूमि कबड्डी अकेडमी विकासनगर में नेशनल प्रतियोगिता में भाग लेने वाले खिलाड़ियों का स्वागत किया गया। राष्ट्रीय स्तर पर खेलने वालों में परमेश शर्मा, रोशन राणा, वंश नेगी उत्तराखंड की टीम में थे। अकादमी के कोच कुंवर सिंह राय ने कहा उत्तराखंड के टीम को कबड्डी के क्षेत्र में आगे तक पहुंचाने का काम अकादमी कर रही है। उन्होंने कहा कि अकादमी से प्रशिक्षित कई खिलाड़ी राष्ट्रीय और राज्य स्तर पर प्रतिभाग कर चुके हैं। इस मौके पर अंकित शर्मा, कुलदीप नेगी, यशवीर तोमर, रोहित नेगी, आकाश शर्मा, आशीष चौहान, नीरज, मनोज, गोविंद चौहान और ऋतिक बिष्ट आदि उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...