गाज़ियाबाद, जनवरी 9 -- गाजियाबाद, संवाददाता। 43वीं सीनियर नेशनल नेटबॉल चैंपियनशिप में भाग लेने के लिए यूपी की नेटबॉल टीम का चयन शुक्रवार को महामाया स्टेडियम में हुआ। इसमें यूपी की महिला टीम की कमान जिले की खिलाड़ी विभा कुमारी को सौंपी गई है। नेटबॉल स्पोर्ट्स एसोसिएशन उत्तर प्रदेश के महासचिव शिलांकुर ने बताया कि 43 वीं सीनियर नेशनल चैंपियनशिप 11 से 14 जनवरी तक हैदराबाद में खेली जाएगी। इसके लिए महामाया स्टेडियम में उत्तर प्रदेश की महिला और पुरुष टीम का चयन किया गया। ट्रायल में शानदार प्रदर्शन करने वाले को टीम में शामिल किया गया है। यूपी की महिला टीम की कमान गाजियाबाद की विभा कुमारी को सौंपी गई है। वहीं उप कप्तान संजना चौधरी को बनाया गया है। वहीं पुरुष टीम की कप्तानी मेरठ के कार्तिक डागर को सौंपी गई है। दोनों टीम में 12-12 खिलाड़ियों को शामि...