रिषिकेष, जनवरी 4 -- दिल्ली में आयोजित नेशनल ताइक्वांडो प्रतियोगिता में रेशम माजरी की होनहार बेटी अंशिका ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक जीतकर क्षेत्र सहित पूरे उत्तराखंड का नाम रोशन किया है। अंशिका की इस बड़ी उपलब्धि से क्षेत्र में खुशी और गर्व का माहौल है। रविवार को रेशम माजरी में आयोजित समारोह में स्थानीय लोगों ने अंशिका का फूल-मालाओं से स्वागत कर सम्मानित किया। वक्ताओं ने कहा कि अंशिका की सफलता यह सिद्ध करती है कि ग्रामीण क्षेत्र की बेटियां भी मेहनत, अनुशासन और आत्मविश्वास के बल पर राष्ट्रीय स्तर पर अपनी अलग पहचान बना सकती हैं। बाहती महासभा के प्रदेश अध्यक्ष राजाराम लखेरू ने कहा कि बीते रोज दिल्ली में हुई नेशनल ताइक्वांडो प्रतियोगिता में अंशिका ने स्वर्ण पदक जीता है। अंशिका की यह जीत समाज की बेटियों के लिए प्रेरणास्रोत है। यह ...