महाराजगंज, जून 17 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। हिमांचल के मनाली में आयोजित 8वीं हिमालयन ओपन नेशनल ताइक्वांडो प्रतियोगिता में महराजगंज के खिलाड़ियों ने दमदार प्रदर्शन किया है। कुल 7 स्वर्ण पदक जीतकर जिले का नाम पूरे देश में रोशन किया है। प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश, राजस्थान, दिल्ली, हिमांचल प्रदेश, हरियाणा और मध्य प्रदेश सहित कई राज्यों के लगभग 250 प्रतिभागियों ने भाग लिया। खिलाड़ियों में आराधना चौधरी 40-45 किग्रा वर्ग में लखनऊ की साक्षी सिंह को हराकर स्वर्ण पदक हासिल किया। प्रीति निषाद ने 42-45 किग्रा वर्ग में बरेली की सुमन कुमारी को हराया तो मंजू कन्नौजिया ने 40-45 किग्रा वर्ग में अंजली वर्मा को हराकर स्वर्ण पदक जीता। इसी क्रम में अल्का भारती ने 30-35 किग्रा, रियांजली प्रजापति ने 30-35 किग्रा, सिमरन ने 30-35 किग्रा व आनंद कुमार ने 50-...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.