हरदोई, फरवरी 15 -- हरदोई, संवाददाता। भारत सरकार द्वारा पशुधन के डिजिटल डाटा प्रबंधन के लिए नेशनल डिजिटल लाइव स्टॉक मिशन योजना शुरू की गई है। इस योजना का उद्देश्य ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में प्रत्येक ग्राम पंचायत और वार्ड स्तर पर पशुधन की संख्या, पशुपालकों का आधार व मोबाइल नंबर, पशुओं के जन्म-मृत्यु का विवरण तथा बीमारी संबंधी डाटा को भारत पशुधन ऐप पर दर्ज करना है। योजना के प्रभावी संचालन के लिए शासन के निर्देशों के अनुसार जनपद एवं ब्लॉक स्तर तक की समितियों के गठन की प्रक्रिया शुरू की गई है। मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डा. एके सिंह ने बताया ाजनपद स्तरीय क्रियान्वयन समिति के अध्यक्ष जिलाधिकारी होंगे। समिति में मुख्य विकास अधिकारी, नगर निकाय के अधिशासी अधिकारी, उप निदेशक कृषि, जनपदीय दुग्ध संघ के जिला प्रबंधक तथा मुख्य पशु चिकित्साधिकारी सद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.