प्रयागराज, सितम्बर 23 -- प्रयागराज। अंतर्राष्ट्रीय किन्नर अखाड़ा की ओर से नेशनल ट्रांसजेंडर अवार्ड और लीडरशिप कांक्लेव 29 और 30 सितम्बर को नई दिल्ली में होगा। किन्नर अखाड़ा के आचार्य महामंडलेश्वर डॉ. लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी ने बताया कि दो दिवसीय कार्यक्रम में पहले दिन 29 सितंबर को नेशनल ट्रांसजेंडर अवार्ड और दूसरे दिन 30 सितंबर को लीडरशिप कांक्लेव का आयोजन सुबह 10.30 बजे से अपराह्न तीन बजे तक होगा। इस कार्यक्रम में शास्त्रीय संगीत गायिका शुभा मुदगल, प्रसिद्ध आरजे मलिष्का शामिल होंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.