आदित्यपुर, जनवरी 9 -- ग़म्हरिया। सब जूनियर नेशनल खोखो प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए गुरुवार को झारखंड की टीम टाटानगर से सूरत के लिए रवाना हुई। झारखंड खोखो के महासचिव सुरेश नारायण चौधरी भी टीम के साथ सूरत रवाना हुए। चौधरी ने कहा कि यह राष्ट्रीय प्रतियोगिता आगामी 10 से 14 जनवरी तक सूरत में आयोजित होगी। टीम में शामिल खिलाड़ियों में कृष कुमार महथा, रुद्रांश, तनिश कुमार साहू, सनी कुमार, दिनेश सिंह मुंडा, अंश कुमार, ओम प्रकाश कुमार, ओम कुमार सिंह, समर कुमार सिंह, अभिषेक कुमार सिंह, सचिन दास, लुबीन हांसदा, कोच-दीपक कुमार, मैनेजर सुमित कुमार शामिल हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.