जमशेदपुर, जनवरी 9 -- खो-खो इंडिया की ओर से आयोजित सब जूनियर नेशनल खो-खो प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए झारखंड की टीम टाटानगर से सूरत के लिए रवाना हो गई है। खो-खो झारखंड के महासचिव सुरेश नारायण चौधरी ने टीम के खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दी। टीम की हौसला आफजाई के लिए सुरेश नारायण चौधरी भी सूरत रवाना हुए। यह राष्ट्रीय प्रतियोगिता 10 से 14 जनवरी तक सूरत में होगी। टीम में शामिल खिलाड़ियों में कृष कुमार महाथा, रुद्रांश, तनिश कुमार साहू, सनी कुमार, दिनेश सिंह मुंडा, अंश कुमार, ओमप्रकाश कुमार, ओम कुमार सिंह, समर कुमार सिंह, अभिषेक कुमार सिंह, सचिन दास, लुबीन हांसदा शामिल हैं। इनके अलावा कोच दीपक कुमार और मैनेजर सुमित कुमार हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.