रांची, दिसम्बर 4 -- रांची। झारखंड की जीत कूने डो टीम ने दिल्ली के ईस्ट विनोद नगर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में आयोजित नेशनल जीत कूने डो चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन करते हुए विजेता का खिताब हासिल किया। झारखंड की टीम ने कुल 8 स्वर्ण और 6 रजत पदक अपने नाम किए। इस उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर झारखंड को विजेता घोषित किया गया, जबकि दिल्ली की टीम उपविजेता रही। स्वर्ण पदक विजेताओं में आदितिश्री, कुमकुम विश्वकर्मा, लखन उरांव, महनूर कहकाशा, ईशान, मो. जैद अख्तर और अन्य खिलाड़ी शामिल रहे। रजत पदक जीतने वालों में प्रियांशी श्रीवास्तव, अध्विक उरांव, शाश्वत, नमन, कंदर्प शर्मा और बिपिन यादव शामिल रहे। प्रो फाइट वर्ग में पुरुष विजेता लखन उरांव और प्रो फाइट महिला विजेता कुमकुम विश्कर्मा रहीं। टीम का नेतृत्व एसोसिएशन के सचिव सिफू बिस्वजीत कर्मकार ने किया। सं...