मुरादाबाद, नवम्बर 30 -- पांचवीं नेशनल जीत कुने-डो मार्शल आर्ट टूर्नामेंट का आयोजन ईस्ट विनोद नगर स्पोर्ट्स कंपलेक्स दिल्ली में किया गया। इसका आयोजन 29 से 30 नवंबर तक चला। इसमें उत्तर प्रदेश, हरियाणा, झारखंड, उत्तराखंड, असम, मध्य प्रदेश, दिल्ली, पंजाब, उत्तर प्रदेश के खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। जिले के आरुष यादव, एकलव्य मेहर, जतिन गुप्ता, शिवांश, स्पर्श टंडन, अनिमेष सक्सेना, सृष्टि, फरहान, जैद, सुमित और शानेराब ने स्वर्ण पदक अपने नाम किये। वहीं आर्यन शर्मा, हस्सान, अजलान, संस्कृति ने रजत पदक अपने नाम किया।श्रीयांश बसलियाल और अंश यादव ने कांस्य पदक जीता। खिलाड़ियों की सफलता से मुरादाबाद जिला उत्तर प्रदेश जीत कुने-डो मार्शल आर्ट् एसोसिएशन तथा उनके प्रशिक्षकों में हर्ष की लहर दौड़ गई। संघ के पदाधिकारियों अध्यक्ष सुभाष चंद्र ढल, उपाध्यक्ष प्रि...