रुद्रपुर, जनवरी 1 -- रुद्रपुर। रांची, झारखंड में 24 जनवरी को आयोजित होने वाली 60वीं नेशनल क्रास कंट्री एथलेटिक्स चैंपियनशिप में एथलेटिक्स छात्रावास रुद्रपुर के दो खिलाड़ी प्रतिभाग करेंगे। मनोज सरकार स्पोर्ट्स स्टेडियम के सहायक प्रशिक्षक हरीश राम ने बताया कि 25 दिसंबर को देहरादून स्थित महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित राज्य स्तरीय क्रास कंट्री चैंपियनशिप में एथलेटिक्स छात्रावास रुद्रपुर के सौरभ रावत ने अंडर-20 वर्ग में 8 किलोमीटर दौड़ में रजत पदक हासिल किया, जबकि अंडर-18 वर्ग में 6 किलोमीटर दौड़ में धीरज बिष्ट ने रजत पदक जीता। उन्होंने बताया कि इन उत्कृष्ट प्रदर्शनों के आधार पर दोनों खिलाड़ियों का चयन नेशनल क्रास कंट्री एथलेटिक्स चैंपियनशिप के लिए किया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.