अलीगढ़, फरवरी 4 -- अलीगढ़। नेशनल मास्टर्स एथलेटिक चैंपियनशिप में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 95 वर्षीय मास्टर्स एथलीट भारत सिंह लाला को एसएसपी नीरज कुमार जादौन ने सम्मानित किया। राजस्थान के अजमेर जिले में 7वीं नेशनल मास्टर्स एथलेटिक चैंपियनशिप 2026 आयोजित की गई थी। इसमें भारत सिंह लाला ने अद्भुत उत्साह व अनुशासन का परिचय देते हुए लंबी कूद (लॉन्ग जंप) में दो स्वर्ण पदक जीते। वहीं, 100 मीटर दौड़ में एक कांस्य पदक जीतकर जिले व प्रदेश का नाम गौरवान्वित किया है। इस पर एसएसपी ने बुधवार को पुलिस कार्यालय में फूलमाला पहनाकर उन्हें सम्मानित किया। ‼️इस दौरान एसपी देहात अमृत जैन, सीओ प्रथम मयंक पाठक व अन्य मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...