सहरसा, दिसम्बर 29 -- सहरसा, निज संवाददाता। मध्य प्रदेश के इंदौर शहर में आयोजित 69वीं नेशनल गेम्स कराटे चैंपियनशिप में पूरे बिहार को दो पदक एक रजत एवं एक कांस्य पदक मिले। जिसमें सहरसा के मो. इनताज ने रजत पदक जीतकर न केवल अपने जिले बल्कि पूरे बिहार को राष्ट्रीय स्तर पर गौरवान्वित किया है। यह उपलब्धि इसलिए भी ऐतिहासिक है क्योंकि सहरसा जिला पहली बार एसजीएफआई कराटे विधा से जुड़ा और राष्ट्रीय स्तर पर सिल्वर मेडल प्राप्त हुआ। साधारण किसान के पुत्र मो. इनताज सहरसा जिले के नवहट्टा प्रखंड अंतर्गत कसिमपुर गांव वार्ड संख्या-02 के निवासी हैं। वे जिला स्कूल, सहरसा के छात्र हैं। सीमित संसाधनों, आर्थिक कठिनाइयों और संघर्षपूर्ण परिस्थितियों के बावजूद इनताज ने कभी अपने सपनों से समझौता नहीं किया। वे करीब पिछले 5 वर्षों से लगातार कराटे का अभ्यास कर रहे थे। ज...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.