मुंगेर, अप्रैल 5 -- मुंगेर, हिन्दुस्तान संवाददाता। पूरी उड़ीसा में 31 मार्च से 4 अप्रैल तक आयोजित होने वाली 57 वीं सीनियर नेशनल पुरुष एवं महिला खो-खो चैंपियनशिप 2024-25 में भाग लेने को लेकर बिहार टीम की घोषणा कर दी गई है। घोषित टीम में मुंगेर के छह खिलाड़ियों का चयन किया गया हैं। यह जानकारी मुंगेर जिला खो-खो संघ के सेक्रेट्री सह जनकल्याण शिव शक्ति हरिमोहन फाउंडेशन के फाउंडर अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी हरिमोहन सिंह ने दी है। उन्होंने बताया कि मुंगेर जिले के संग्रामपुर प्रखंड से रिया रानी, आकांक्षा कुमारी, स्मृति कुमारी, खड़गपुर प्रखंड से स्मिता कुमारी का चयन बिहार सीनियर महिला खो-खो टीम में हुआ है। वहीं बिहार सीनियर पुरुष खो-खो टीम में बरियारपुर प्रखंड से अमन कुमार तथा हवेली खड़गपुर प्रखंड से भी अमन कुमार का चयन हुआ है। यह मुंगेर जिला के लिए गौर...