लखनऊ, मई 14 -- लखनऊ, संवाददाता। नेशनल पीजी कॉलेज में शैक्षिक सत्र 2025-26 प्रवेश प्रक्रिया के तहत स्नातक और परास्नातक स्तर के पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए आवेदन तिथि को बढ़ा दिया गया है। अब अभ्यर्थी 31 मई तक आवेदन कर सकते हैं। अभी तक फॉर्म भरने की अंतिम तिथि 15 मई थी। जिन छात्रों ने आवेदन फॉर्म नहीं भरा है वह कॉलेज की वेबसाइट npgc.ac.in पर फॉर्म भर सकते हैं। इसके साथ ही द्वार संख्या एक स्थित काउंटर से ऑफलाइन फॉर्म प्राप्त कर सकते हैं। आवेदन शुल्क एक हजार रुपये है। प्राचार्य प्रो. देवेंद्र सिंह ने बताया कि सीबीएसई बोर्ड ने मंगलवार को परिणाम जारी किया है। कॉलेज में आवेदन करने वाले अधिकतम अभ्यर्थियों की संख्या सीबीएसई बोर्ड के छात्रों की है। इस कारण आवेदन तिथि बढ़ाने का निर्णय लिया गया है। उन्होंने बताया कि प्रवेश परीक्षा के लिए प्रश्न पत्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.