आगरा, जनवरी 9 -- सहारनपुर में 1 से 3 जनवरी तक द्वितीय राष्ट्रीय किक बॉक्सिंग चैंपियनशिप का आयोजन हुआ। सबजूनियर, जूनियर और सीनियर वर्ग में हुई प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश ओवरऑल चैंपियन बना। तीन दिवसीय प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, महाराष्ट्र, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, दिल्ली सहित अन्य राज्यों के खिलाड़ियों ने भाग लिया। बालक वर्ग में दीपेश, आयुष, प्रांजल शर्मा, शौर्य सोलंकी, मृदुल पाठक, रोहित भारद्वाज, विनीत कुमार, आयुष, सौरभ राजपूत, आयुष सिंह, वंश सेवानी ने स्वर्ण पदक जीते। बालिका वर्ग में भारती, तनु चौधरी, महिमा शर्मा, शिवांगी गौतम, निधि दीक्षित ने स्वर्ण पदक जीते। तपेश, जैनिस, युवराज, युग, आयुष वर्मा, दिव्यांश वर्मा, लवली, हिमांशी, आकांक्षा चौधरी, काव्यांजलि, जिया गौतम ने रजत पदक जीते। बालक टीम कोच रिपुदमन, निखिल ...