पाकुड़, फरवरी 2 -- अमड़ापाड़ा, एक संवाददाता। थाना क्षेत्र से लापता हुई दो नाबालिग सगी बहनों को पुलिस ने सकुशल वापस लाया। 27 जनवरी को लापता हुई इन बच्चियों को आंध्र प्रदेश के नेल्लौर से बरामद करने के बाद, आज पुलिस और परिजनों की टीम उन्हें लेकर वापस अमड़ापाड़ा पहुंची। जैसे ही बच्चियां अमड़ापाड़ा थाना पहुंचीं, उन्हें देखने और परिजनों की राहत जानने के लिए लोगों की भीड़ जुट गई। पुलिस ने शुरुआती प्रक्रिया पूरी करने के बाद दोनों बहनों को बाल कल्याण समिति (सीडब्ल्यूसी) के समक्ष प्रस्तुत किया। नियमानुसार, समिति के परामर्श और आवश्यक कागजी कार्रवाई के बाद ही बच्चियों को उनके माता-पिता के सुपुर्द किया जाएगा। गौरतलब हो कि बच्चियों के लापता होने के बाद इलाके में भारी तनाव व्याप्त था, जिसे लेकर ग्रामीणों ने सड़क जाम और स्कूल में तालाबंदी भी की थी। 29 जनव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.