कुशीनगर, फरवरी 18 -- कुशीनगर। नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र में लगातार बढ़ रही चोरी और लूट की घटनाओं से लोग नेबुआ नौरंगिया पुलिस की कार्य शैली पर सवाल खड़ा कर रहे हैं। पिछले कुछ महीने में आधा दर्जन से अधिक बड़ी वारदात होने की बावजूद पुलिस किसी ठोस नतीजे तक नहीं पहुंच सकी है। पिछले अगस्त माह में सौरहा बुजुर्ग गांव स्थित एक किराना दुकान का ताला तोड़कर नगदी व सामान चोरी हो गया। इसमें मुकदमा दर्ज हुआ, मगर आज तक न माल बरामद हुआ और न ही आरोपितों की गिरफ्तारी हो सकी। इसके बाद 22 सितम्बर को लक्ष्मीपुर गांव निवासी योगेंद्र जायसवाल के घर में भीषण चोरी हुई। चोरों ने घर में घुसकर लाखों रुपये के जेवरात व नगदी चुरा ले गए। पीड़ित परिवार ने तत्काल तहरीर दी, लेकिन महीनों बीत जाने के बाद भी पुलिस के हाथ खाली है। ग्रामीणों का आरोप है कि जांच की रफ्तार बेहद धी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.