सिद्धार्थ, अक्टूबर 2 -- सिद्धार्थनगर, निज संवाददाता। गुरुवार को स्थापित दुर्गा प्रतिमाओं का विसर्जन हर्षोल्लास के माहौल में किया जाएगा। खुशियों पर किसी की बुरी नजर न पड़े इसे लेकर प्रशासन अलर्ट है। नेपाल बॉर्डर पर एसएसबी जवान सतर्क हैं जो जिले भर में पुलिस अलर्ट हो गई है। शरारती तत्वों पर नजर रहेगी। अमन में खलल डालने की कोशिश करने वालों पर सख्त कार्रवाई करते हुए उन्हें जेल की सलाखों के पीछे पहुंचा दिया जाएगा। जिला नेपाल बॉर्डर से सटा हुआ है। बेरोकटोक आवाजाही का फायदा उठा कर शरारती तत्व भारतीय सीमा में प्रवेश न कर सकें इसे लेकर सीमा के रखवाले एसएसबी जवान सक्रिय हो गए हैं। बगैर जांच-पड़ताल के किसी को भी प्रवेश नहीं दिया जा रहा है। सामानों की जांच के साथ आने वालों के पहचान पत्रों की जांच की जा रही है। संतुष्ट होने पर ही सीमा में प्रवेश दिया ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.