लखनऊ, सितम्बर 8 -- नेपाल में युवाओं के प्रदर्शन को देखते हुए सीमा पर अलर्ट है। अपने देश से नेपाल की खुली सीमा से अराजक तत्व अपने देश न चले आएं, इसके लिए सतर्कता बढ़ा दी गई है। साथ ही यहां से जाने वाले पर्यटकों और श्रद्धालुओं को भी सावधान किया जा रहा है। नेपाल की 1,751 किलोमीटर की सीमा पर एसएसबी तैनात है। सशस्त्र सीमा बल ने प्रदर्शन को देखते हुए चौकसी बढ़ा दी है। साथ ही सीमा पर अतिरिक्त टुकड़ियां तैनात कर दी हैं। दोनों देशों के नागरिकों को सीमा पार करने के लिए वीज़ा या पासपोर्ट की आवश्यकता नहीं होती है। ऐसे में रोजाना बड़ी संख्या में लोग सीमा पार जाते हैं। नेपाल में पर्यटन सस्ता होने की वजह से काठमांडू, तानसेन, पोखरा आदि नेपाल के जिलों में अपने देश से बड़ी संख्या में पर्यटक पहुंचते हैं। उत्तर प्रदेश से नेपाल जाने के लिए कई प्रमुख सड़क मार्...