पिथौरागढ़, फरवरी 3 -- नेपाल सीमा पर इन दिनों लोग बंदरों के बाद लंगूरों के आतंक से परेशान हैं। काश्तकारों की हल्दी, अदरक की फसल को लंगूरों ने बर्बाद कर दिया है। सीम पर काश्तकार लंगूरों के आतंक से परेशान हैं, मंगलवार को स्थानीय काश्तकार महेश कुमार ने बताया कि पहले क्षेत्र में केवल बंदर लोगों की खेती को नुकसान पहुंचा रहे थे। अब लंगूर भी पहुंच गए हैं और खेती को नुकसान पहुंचा रहे हैं। बंदरों और लंगूरों के आंतक से गांवों के लोग परेशान हैं। ग्रामीणों ने कहा बंदर और लंगूर उनके खेतों में उगे लहसुन, प्याज, मूली समेत अन्य पौधों को नुकसान पहुंचा रहे हैं। पौंधों को उखाड़कर खेत को तहस-नहस कर रहे हैं। स्थानीय लोगों ने वन विभाग से लंगूर व बंदरों के आतंक से निजात दिलाने की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्र...