संवाददाता, फरवरी 3 -- इंडो-नेपाल सीमा पर एसपी सोमेंद्र मीना के निर्देश पर नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में बरगदवा पुलिस व एसएसबी की संयुक्त टीम को बड़ी सफलता मिली है। सीमा स्तंभ के पास घेराबंदी कर दो शातिर तस्करों को टीम ने गिरफ्तार किया है। उनके पास से 150 शीशी प्रतिबंधित नशीले इंजेक्शन, दो मोबाइल, एक बाइक व नगदी बरामद हुई है। पकड़े गए दोनों आरोपित ठूठीबारी क्षेत्र के रहने वाले हैं। पुलिस के अनुसार बरगदवा पुलिस व एसएसबी की टीम ग्राम चकरार स्थित बैरियर चेकपोस्ट पर तैनात थी। इसी बीच मुखबिर से सूचना मिली कि दो संदिग्ध युवक बाइक से नशीली दवाओं की बड़ी खेप लेकर सीमा पार करने की फिराक में हैं। पुलिस ने तत्काल घेराबंदी तेज कर दी।घेराबंदी देख भागने की कोशिश, पुलिस ने दौड़ाकर दबोचा जब एक बाइक पर सवार दो युवक वहां पहुंचे, तो पुलिस ने उन्...