महराजगंज, सितम्बर 9 -- नेपाल में बीते दिनों से चल रहे बवाल और हिंसक प्रदर्शनों के बीच महराजगंज से एक अनूठा मामला सामने आया है। सोनौली बॉर्डर पर एक नेपाली दूल्हा कुछ बारातियों के साथ भारत की ओर बढ़ रहा था। उसे देखकर सुरक्षाकर्मियों ने रोक लिया। लेकिन जब उसने आईडी प्रूफ और शादी का मकसद बताया तो उसे भारत में प्रवेश मिल गया। नेपाल में जारी उग्र आंदोलन ने शादी जैसे शुभ अवसर को भी चुनौती बना दिया है। इसी माहौल में नेपाल के भैरहवा के रहने वाले शाहनवाज ने भी हिम्मत दिखाई। सोमवार को उसकी शादी उत्तर प्रदेश के नौतनवा में तय थी। लेकिन बॉर्डर पर कड़ी सुरक्षा और प्रदर्शन के बीच वहां पहुंचना किसी जंग से कम नहीं था। शाहनवाज बाइक से अकेले भैरहवा से निकला। सोनौली बॉर्डर पर एसएसबी (सशस्त्र सीमा बल) ने उसे रोका। जांच के दौरान उसने आईडी प्रूफ और शादी का कारण ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.