बलरामपुर, सितम्बर 9 -- बलरामपुर। नेपाल में हुए हिंसक प्रदर्शन के बाद जिले से लगी भारत नेपाल सीमा पर हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। सशस्त्र सीमा बल और सीमावर्ती क्षेत्रों के थानों की पुलिस संयुक्त रूप से पेट्रोलिंग कर रही है। जंगल से लगे नेपाल जाने वाले दुर्गम रास्तों पर भी कड़ा पहरा कर दिया गया है। आने जाने वाले लोगों की सघन तलाशी ली जा रही है। प्रदर्शन के कारण नेपाली यातायात बाधित है। ऐसे में तमाम भारतीय पर्यटक काठमांडु सहित अन्य नेपाली पर्यटन स्थलों पर फंसे हुए हैं। वहीं दूसरी ओर जानकारों की मानें तो नेपाल में व्हाट्सएप, इंस्टाग्राम, फेसबुक व एक्स जैसे सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर प्रतिबंध का असर भारत के लोगों पर भी पड़ेगा। नेपाल में रिश्तेदारों से बात करना मंहगा हो जाएगा। इससे अन्तर्राष्ट्रीय शुल्क की मार भी लोगों को झेलनी पड़ेगी।
हिंदी हिन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.