अल्मोड़ा, जनवरी 28 -- अल्मोड़ा। चगेठी गांव निवासी कवि ललित मोहन जोशी को 'नेपाल-भारत मैत्री सम्मान से सम्मानित किया जाएगा। इसके लिए वह नेपाल रवाना हो गए हैं। अमर शहीद दशरथ चन्द साहित्य उत्सव तथा अंतरराष्ट्रीय काव्य गोष्ठी में ललित मोहन जोशी को यह सम्मान मिलेगा। उन्होंने इस सम्मान के लिए राष्ट्रीयता संरक्षण अभियान, बैतड़ी सुदूरपश्चिम प्रदेश नेपाल का आभार जताया है। उन्होंने बताया कि इससे उन्हें और अधिक ऊर्जा मिलेगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...