हिन्दुस्तान संवाददाता, मार्च 18 -- नाम मैडम दीया, नेपाल में मायका, उत्तर प्रदेश (यूपी) में ससुराल और बिहार में चलाती है अपराधियों का गैंग। पूर्णिया पुलिस ने 23 साल की दीया को गिरफ्तार किया है। उसके पास से चोरी के पांच मोबाइल फोन भी जब्त किए गए। यूपी की रहने वाली दीया उर्फ मैडम दीया इन दिनों पूर्णिया में छिनतई गिरोह चला रही थी। चोरी का माल वह नेपाल में खपाती थी। दीया का पति और उसकी एक साथी महिला फरार है। पुलिस उन दोनों की तलाश में जुटी है। दीया का मायका नेपाल में है, जिसका फायदा उठाकर वह चोरी का माल वहां बेचती थी। उसकी शादी यूपी के प्रयागराज जिले में रघुनाथपुर निवासी राज यादव से हुई थी। वह प्रयागराज में रहने के बजाय बिहार में रहकर पूर्णिया में गैंग चला रही थी। दीया ने पुलिस को बताया कि वह पति के साथ साल भर पहले ही पूर्णिया आई थी। महलदार टो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.