नई दिल्ली, सितम्बर 12 -- नेपाल में हालात अभी सुधरने का नाम नहीं ले रहे हैं। सरकार विरोधी प्रदर्शन के नाम पर उपद्रवियों को भी पूरा मौका मिल गया है। गुरुवार को काठमांडू के पास ही उपद्रवियों ने भारतीय यात्रियों से भरी बस पर हमला कर दिया और यात्रियों का सामान लूटकर ले गए। हमले में कई यात्री जख्मी भी हो गए हैं। पुलिस के मुताबिक बस में ज्यादातर लोग आंध्र प्रदेश के रहने वाले थे। वे काठमांडू में पशुपति नाथ में दर्शन करके भारत कीओर लौट रहे थे। बस का नंबर यूपी का था। उपद्रवियों ने पहले बस पर पत्थरबाजी की और इसके बाद यात्रियों के मोबाइल फोन और अन्य कीमती सामना लूटने लगे। बस में सवार कम से कम 8 यात्रियों को चोटें आई हैं। जानकारी के मुताबिक नेपाली सेना के जवानों ने यात्रियों की मदद की। इसके बाद भारतीय दूतावासस को सूचना दी गई। सभी यात्रियों को काठमांडू...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.