महाराजगंज, दिसम्बर 9 -- सोनौली (महराजगंज), हिन्दुस्तान संवाद। सोनौली सीमा सटे नेपाल के भैरहवा भंसार के एजेंटों ने भंसार एजेंट एसोसिएशन के बैनर तले नेपाल सरकार के नए नियमों के विरोध में पेन डाउन किया। उनके कार्य बहिष्कार से सोमवार को कोई भी भारतीय मालवाहक वाहन पास नहीं हो सका। सोमवार की दोपहर नेपाल सरकार द्वारा जारी नई नियमावली में 50 हजार तक जुर्माने की व्यवस्था और आयातित माल को लेकर बनाए गए नियमों से एजेंटों में आक्रोश पनप गया। उनकी नाराजगी इस नियम को लेकर रही कि यदि माल या उसकी पैकेजिंग से संबंधित कोई विवरण मिटा-फटा, खरोंचा हुआ या बदला हुआ पाया जाता है अथवा लेबल हटा दिया गया है तो ऐसे माल को जब्त कर लिया जाएगा। निरीक्षण के बाद ऐसे माल के मूल्य के बराबर जुर्माना लगाया जाएगा। भंसार एजेंट संघ के पूर्व अध्यक्ष कृष्ण प्रसाद घिमिरे ने बताया क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.