महाराजगंज, मार्च 19 -- सोनौली (महराजगंज), हिन्दुस्तान संवाद। नेपाल के भैरहवा सिद्धार्थनगर नगरपालिका में प्रहरी टीम की जांच में सोमवार को एक भारतीय युवक पकड़ा गया। उसके पास मौजूद झोले से 81.48 ग्राम ब्राउन सुगर बरामद हुआ है। वह बाराबंकी का रहने वाला है। सोमवार की शाम सोनौली सीमा से नेपाल के भैरहवा जा रहे एक युवक को नेपाल सशस्त्र पुलिस के डॉग स्क्वायड ने जांच के दौरान पकड़ लिया। नायब उपरीक्षक मोहन न्यौपाने ने बताया कि बेलहिया सीमा की तरफ से भैरहवा पैदल आने क्रम में सशस्त्र प्रहरी टीम ने युवक को रोक कर जांच की। इस दौरान उसके झोले से ब्राउन सुगर मिला। उसकी कीमत लगभग 8 लाख रुपये आंकी गई है। पकड़े गए युवक की पहचान बाराबंकी निवासी ज्ञानेन्द्र प्रताप सिंह (47) के रूप में हुई है। अग्रिम कार्रवाई के लिए उसे जिला पुलिस कार्यालय रुपन्देही को सौंप दिया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.