अररिया, नवम्बर 20 -- जोगबनी, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि भारत-नेपाल सीमा पर लागू औषध के अवैध धंधा पर रोक लगाने के उद्देश्य से नेपाल के सीमावर्ती इलाकों में लगातार जांच अभियान जारी है। इस क्रम में सीमावर्ती नेपाल के सुनसरी पुलिस ईटहरी वार्ड 20 निवासी गोबिंद तमांग को 8 ग्राम 89 मिलीग्राम ब्राउन शुगर के साथ गिरफ्तार किया है। सुनसरी पुलिस के अनुसार पूछताछ और आगे की कार्रवाई की जा रही है। इसी प्रकार सुनसरी के धरान अंतर्गत पात्रंगवारी थाना पुलिस 460 मिलीग्राम ब्राउन शुगर के साथ अनिल राई तथा धनकुट्टा हिले पुलिस उदयपुर बेला निवासी अर्जुन कार्की को 200 मिलीग्राम ब्राउन शुगर के साथ गिरफ्तार किया है । कोशी प्रदेश प्रहरी कार्यालय विराटनगर ने इसकी पुष्टि की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.