एक संवाददाता, जनवरी 6 -- नेपाल की राजधानी काठमांडू स्थित बाबा पशुपतिनाथ के दर्शन के लिए नववर्ष पर दो जनवरी को गये बलिया के तीन दोस्तों की मौत सड़क दुर्घटना में नेपाल में ही हो गई। सोमवार को घटना की जानकारी मिलने पर परिजन आनन-फानन में नेपाल के हेथौड़ा स्थित सरकारी अस्पताल पहुंचे। इसके बाद नेपाल पुलिस ने तीनों युवकों के शव को मंगलवार को पोस्टमार्टम कराकर परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। मंगलवार की देर रात या बुधवार की सुबह तक तीनों के शव बलिया पहुंचने की बात बताई जा रही है। मृतकों की पहचान गिट्टू कुमार उर्फ समरजीत सिंह,अरविंद कुमार और रजनीश कुमार उर्फ गोल्डन के रूप में हुई है। तीनों दोस्त नववर्ष के मौके पर बाबा पशुपतिनाथ के दर्शन के लिए बलिया से एक साथ निकले थे। वहां 3 जनवरी को बाबा पशुपतिनाथ के दर्शन कर सोशल मीडिया पर फोटो भी शेयर किया था। ...