नई दिल्ली, सितम्बर 12 -- भारत और नेपाल के बीच दोस्ती का प्रतीक मानी जाने वाली दिल्ली-काठमांडू मैत्री बस सेवा को नेपाल में चल रही उथल-पुथल ने रोक दिया है। दिल्ली परिवहन निगम (डीटीसी) की यह लोकप्रिय बस सेवा, जो दोनों देशों के यात्रियों के लिए सुविधाजनक और किफायती साधन है, अब अनिश्चितकाल के लिए रुकी हुई है।नेपाल में अशांति का असर नेपाल में हाल ही में शुरू हुए छात्रों के 'जेन जेड' आंदोलन ने पूरे देश में हलचल मचा दी है। यह आंदोलन सरकार द्वारा सोशल मीडिया पर लगाए गए प्रतिबंध के खिलाफ शुरू हुआ था, लेकिन जल्द ही यह भ्रष्टाचार और सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ एक बड़े जनाक्रोश में बदल गया। इस बवाल के बीच नेपाल के प्रधानमंत्री के.पी. शर्मा ओली को इस्तीफा देना पड़ा और सोशल मीडिया पर प्रतिबंध भी हटा लिया गया। लेकिन इस उथल-पुथल का असर दिल्ली-काठमा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.