अररिया, अप्रैल 23 -- फारबिसगंज, निज संवाददाता। मंगलवार को भारत सरकार के केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मोहनलाल खट्टर व नेपाल सरकार के ऊर्जा मंत्री दीपक खड़का जोगबनी सीमा से सटे पड़ोसी देश नेपाल के कोसी प्रदेश के संखुवासभा जिले के मकालु गांवपालिका में निर्माणाधीन 900 मेगावाट के अरुण तीसरे जल विद्युत परियोजना स्थल तथा बांध के साइट का निरीक्षण किये। इस दौरान मंत्री द्वय ने नेपाल में कई परियोजनाओं का उद्घाटन भी किये। काठमांडू से नेपाली सेना के हेलीकॉप्टर से पहुंचे दोनों देश के मंत्री द्वारा अरुण तीसरे विद्युत परियोजना की भौतिक प्रगति, सुरंग मार्ग तथा कार्य के प्रगति के सम्बन्ध में जानकारी ली। वही मन्त्री द्वय द्वारा चिचिला में निर्माणाधीन पावर हाउस का भी अवलोकन किया गया। नेपाल में भारत के राजदूत नवीन श्रीवास्तव और नेपाल के ऊर्जा मंत्री दीपक खड़का के अनुस...