मधुबनी, फरवरी 16 -- लौकही। नेपाल में होने वाली चुनाव को लेकर इंडो- नेपाल सीमा पर गश्ती तेज हो गई है। नेपाली क्षेत्र में जहां नेपाली प्रहरी व शस्त्र के जवान निगरानी करते देखे जा रहे है वहीं भारतीय क्षेत्र में एसएसबी व बिहार पुलिस के जवान निगरानी करते नजर आ रहे है। बतादें कि पुलिस व एसएसबी द्वारा सीमा से लगी ललमनियां,धनुषी, लौकहा, अरनामा, थरुआही,नारी, करियौत,अंधरामठ तथा नेउर सीमा पर लगातार सघन गश्ती की जा रही है। नेपाल में पिछले वर्ष हुई जेनजी आंदोलन के बाद लोकसभा का चुनाव हो रहा है। चुनाव से नेपाली के नागिरकों को बेहतर सरकार बनने की उम्मीदें है। सीमा से लगे भारतीय क्षेत्र के लोग भी चाहते है कि नेपाल में जनता के हित में काम करने वाला सरकार हो। इधर,प्रशासन द्वारा भारतीय क्षेत्र से नेपाल तथा नेपाल से भारतीय क्षेत्र में आने वाले लोगों की जांच ...