भागलपुर, मई 19 -- भागलपुर। टीएमबीयू के कुलसचिव डॉ. रामाशीष पूर्वे नेपाल के काठमांडू में आयोजित अंतरराष्ट्रीय सेमिनार के तकनीकी सत्र की अध्यक्षता करेंगे। यह आयोजन अंतरराष्ट्रीय सेमिनार के साथ एसोसिएशन ऑफ थर्ड वर्ल्ड स्टडीज-साउथ एशिया चैप्टर का 27वां वार्षिक सम्मेलन है। इसका विषय 'इंडो-नेपाल, एफिनिटिज : द रेट्रोस्पेक्ट एंड द प्रोस्पेक्ट्स रखा गया है। काठमांडू विवि द्वारा आयोजन किया जा रहा है। यह 20-21 मई को होगा। इसके लिए कुलसचिव रविवार को रवाना हो गए हैं। वे जिस तकनीकी सत्र की अध्यक्षता करेंगे, उसका विषय इकोनॉमिक इश्यू है। कुलसचिव ने बताया कि इस सेमिनार में देश-विदेश के एक्सपर्ट को आमंत्रित किया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.