महाराजगंज, सितम्बर 14 -- सोनौली (महराजगंज), हिन्दुस्तान संवाद। नेपाल में बिगड़े हालात के बाद से वहां के बेलहिया इमीग्रेशन से बंद प्रवेश शुरू फिर हो गया है। इसके बाद शनिवार को दर्जनों विदेशी यात्री नेपाल से भारत पहुंचे, जबकि भारत की सोनौली सीमा से चिली के परिवार सहित कुछ पर्यटक नेपाल गए। अभी तक किसी विदेशी पासपोर्टधारक पर्यटक सोनौली स्थल मार्ग से नेपाल में प्रवेश नहीं कर पा रहा था। बेलहिया से सिर्फ भारतीय नागरिकों को ही डिपार्चर दिया जा रहा था, जिनके पास पासपोर्ट था। शुक्रवार की देर शाम से बेलहिया इमीग्रेशन का सिस्टम काम करने लगा और दोनों देशों से विदेशी नागरिकों की आवाजाही शुरू हो गई। शनिवार को दर्जनों विदेशी यात्री नेपाल से भारत पहुंचे। वहीं भारत से भी कुछ पर्यटक नेपाल गए। साउथ अमेरिका के चिली का एक परिवार सोनौली सीमा से नेपाल पहुंचा। हा...