छतरपुर, सितम्बर 10 -- नेपाल में हिंसा के कारण बड़ी संख्या में वहां गए भारतीय भी फंस गए हैं। छतरपुर जिले के चार परिवार के लोग भी काठमांडू में फंस गए हैं। ये लोग नेपाल घूमने गए थे। चारों परिवारों में कुल 16 लोग बताए जाते हैं। इनमें 6 बच्चे भी शामिल हैं। इन लोगों को बेहद बुरा हाल है। ये सभी लोग दो दिनों से भूखे हैं। इन लोगों ने पीएम मोदी से खुद को निकालने की गुहार लगाई है। इस बीच नेपाल में हिंसा रोकने के लिए देशव्यापी प्रतिबंधात्मक आदेश लागू कर दिए गए हैं। प्राप्त जानकारी के मुताबिक, 4 परिवारों के सभी लोग नेपाल घूमने गए थे लेकिन अचानक हिंसक प्रदर्शनों के बीच काठमांडू में फंस गए। सभी लोग एक निजी होटल में रुके बताए जाते हैं। काठमांडू में फंसे छतरपुर के निर्दोष अग्रवाल बताते हैं कि वह अपने रिश्तेदारों के साथ नेपाल आए थे। नेपाल में कई जगहों पर घ...