पीलीभीत, जनवरी 12 -- पीलीभीत। नेपाल के हाथियों ने इन दिनों वनाधिकारियों की नींद उड़ा रखी है। खेत और झोपड़ियों में उत्पात मचाने के बाद रात में सुनाई दी गई चिंघाड़ के बाद सैकड़ों ग्रामीण बाहर निकल आए। सामने कोहरे में अधिक दृश्यता न होने पर सभी बाल बाल बच गए। पर जब हाथियों की लोकेशन मिली तो रेलवे लाइन पर मिले हाथियों को खदेड़ा गया। जानकारी वनाधिकारियों को दी गई है। पिछले दिनों गजरौला फिर सिरसा सरदाह और महुआ में हाथियों ने उत्पात मचा रखा है। गेहूं, धान और केले की फसल को नुकसान पहुंचाने के बाद रविवार की रात में भी हाथी जंगल से बाहर निकल आए और माला जंगल के करीब पीलीभीत-मैलानी रेलवे लाइन पर आ गए। यहां हाथियों के चिंघाड़ने की आवाज सुनी गई तो सैकड़ों ग्रामीण घरों से बाहर निकल आए। कोहरे में हाथियों की जानकारी नहीं मिली। तब कोहरे के बीच से हाथियों क...