अररिया, अक्टूबर 12 -- जोगबनी, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि नेपाल के कोशी प्रदेश के झापा जिले के कमल गांव पालिका वार्ड संख्या सात रंगपुर स्थित केराबारी 55 राउंड कारतूस बरामद किया गया है। पुलिस के अनुसार स्थानीय 55 वर्षीय गंगाप्रसाद पाण्डे के द्वारा शुक्रवार की रात्रि बोरा में दबा कर रखे गए गोली देखने के बाद पुलिस को जानकारी दी गयी। इसके बाद यह गोली शनिवार की सुबह बरामद पुलिस के द्वारा बरामद की जाने की बात डीएसपी खगेन्द्रबहादुर खड्का ने कही। पुलिस के अनुसार यह गोली झापा में जेनजी आंदोलन के दौरान लूटी गई गोली से से है या नहीं इसकी जांच की जा रही है पुलिस के अनुसार झापा जिले से लूटे गए हथियार व कारतूस में अभी 5690 राउंड कारतूस बरामद नहीं किया जा सका है। बता दें कि आठ और नौ सितंबर को जेन जी आंदोलन में आंदोलनकारियो के उग्र भीड़ ने विभिन्न थाना में तोड़फ...